मध्यप्रदेश: अशोकनगर में बाढ़ में फंसे 40 लोगों को बचाने के लिए NDRF टीम पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2021

अशोकनगर/भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर संभाग के अशोकनगर जिले में बाढ़ में फंसे करीब 50 लोगों को बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम वहां शुक्रवार रात को पहुंच गई। अशोकनगर के कलेक्टर अभय वर्मा ने शुक्रवार रात करीब 10 बजकर 45 मिनट पर फोन पर बताया, ‘‘एनडीआरएफ की एक टीम पहुंच गई है। एनडीआरएफ की दूसरी टीम रास्ते में है और जल्द मौके पर पहुंच जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि ये 50 लोग अशोकनगर एवं बहादुरपुर तहसीलों के छह गांवों में बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं। वर्मा ने बताया कि सेना एवं वायुसेना की टीमों के शनिवार सुबह तक इस बचाव अभियान में शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि प्रभावित छह गांव में पानी का स्तर लगातार नीचे आ रहा है। वहीं, भोपाल में मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम भी मौके पर मौजूद है और अशोकनगर में सभी लोग सुरक्षित हैं।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार