Haiti में सशस्त्र गिरोहों के कारण हिंसा बढ़ने से लगभग 5,80,000 लोग विस्थापित : संरा रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2024

कैरेबियाई देश हैती में सशस्त्र गिरोहों के साथ टकराव के कारण मार्च से हिंसा बढ़ी है, जिसके चलते लगभग 5,80,000 लोग विस्थापित हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी की एक नयी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

बंदूकधारियों ने पुलिस स्टेशनों पर कब्जा कर लिया, मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गोलीबारी की और हैती की दो सबसे बड़ी जेलों पर भी हमला किया। गोलीबारी के कारण हवाई अड्डा लगभग तीन महीने तक बंद रहा।

अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन द्वारा मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में बताया गया कि हैती की राजधानी पोर्ट ऑ प्रिंस से लगभग पांच लाख से अधिक लोगों ने अन्य प्रांतों की ओर पलायन किया है।

आजीविका चलाने के लिए पर्याप्त संसाधन न होने के चलते ये लोग विस्थापित हुए हैं। एजेंसी ने बताया कि हैती में मार्च के महीने में 3,62,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। कैरेबियाई देश में हिंसा और बढ़ने से विस्थापितों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है।

प्रमुख खबरें

India-Pak Ceasefire: Trump की मध्यस्थता झूठी! पूर्व CDS बोले- DGMOs ने किया फैसला

Ballia में Garib Nawaz Express का कोच अटेंडेंट गिरफ्तार, शराब की बोतलें बरामद

Maharashtra के Nanded में मासूम बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी परभणी से गिरफ्तार

Astronaut Anil Menon और सोफी एडेनोट ने ISS पर Spacewalk पूरी कर लगाया नया एंटीना