सामाजिक रूप से न्यायसंगत और पारिस्थितिकीय रूप से टिकाऊ रहने वाले तेज आर्थिक विकास की जरूरत : रमेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2024

 पूर्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कहा कि भारत को ऐसे तेज आर्थिक विकास की जरूरत है, जो सामाजिक रूप से न्यायसंगत और पारिस्थितिकीय रूप से टिकाऊ हो।

उन्होंने कहा कि भारत ऐसे तेज आर्थिक विकास का हकदार है, जो एक ही समय में सामाजिक रूप से न्यायसंगत और पारिस्थितिकीय रूप से टिकाऊ हो। रमेश का कहना है, ‘‘यह असंभव नहीं है। यह करने योग्य और आवश्यक, दोनों है। इसके लिए बिना किसी डर या पक्षपात के कानूनों और विनियमों को लागू करने, संस्थानों को मजबूत करने और हमारी प्राचीन विरासत पर आधारित गहरी समझ और कार्यों की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा कि इस बात को 12 साल पहले नई दिल्ली में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के नए हरित कार्यालय की शुरुआत के साथ अपनाया गया था।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu में Northeast Monsoon की दस्तक, Chennai समेत 17 जिलों में Yellow Alert जारी

Tata Trusts ने परोपकार के लिए बांटे 1556 करोड़ रुपये, बनाएगा 50 गैर लाभकारी अस्पताल

Noida में ऑनलाइन गेम के चक्कर में अकाउंटेंट ने कंपनी के 50 लाख रुपये गंवाए

Mayawati ने Akash Anand को सौंपी रैलियों की कमान, ससुर की वापसी की संभावना पूरी तरह खारिज