By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2017
वाशिंगटन। भारतीय अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने एच1बी वीजा प्रणाली में कुछ ‘व्यावहारिक’ सुधारों का आह्वान करते हुए कहा है कि अमेरिका को अपने दरवाजे उन प्रवासियों के लिए खोलकर रखने चाहिए, जो रोजगार सृजन में और अर्थव्यवस्था को आकार देने में योगदान देते हैं। बड़ी संख्या में भारतीयों और अन्य प्रवासियों के कार्यस्थल सिलिकॉन वैली का प्रतिनिधित्व करने वाले खन्ना ने कहा कि कई अमेरिकी लोगों का मानना है कि एच1बी वीजा कार्यक्रम में सुधार की जरूरत है।