एकजुट होने की जरूरत, Operation Sindoor को लेकर PM Modi ने विपक्ष को दिया बड़ा संदेश

By अंकित सिंह | May 08, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष से एकजुट होने का आग्रह किया, जबकि सरकार ने गुरुवार को सभी दलों को 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में जानकारी दी। विपक्षी दलों को सशस्त्र बलों की वीरता के बारे में बताया गया। भारत ने पाकिस्तान के अंदर आतंकी शिविरों पर हमला किया जो कि अब तक का सबसे बड़ा सीमा पार हमला है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और मंत्री जेपी नड्डा और निर्मला सीतारमण ने भाग लिया।

इसे भी पढ़ें: आतंकवादी हमलों का जवाब युद्ध नहीं... ऑपरेशन सिंदूर पर राज ठाकरे ने ऐसे उठाए सवाल

आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि मैं अपने सशस्त्र बलों की सराहना करता हूं, जिन्होंने जिम्मेदाराना रवैये के साथ केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। दूसरी तरफ पाकिस्तान है, जो गैरजिम्मेदाराना व्यवहार दिखा रहा है। उनकी हरकतें तनाव को बढ़ा रही हैं। उन्हें सावधान रहना चाहिए। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सशस्त्र बलों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया है और सरकार इस बारे में बहुत स्पष्ट है। प्रधानमंत्री मोदी की मंशा दुनिया को पहले ही पता चल चुकी है। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि ऐसी स्थिति में हम बंटे नहीं रहें। यह ऐसी स्थिति है जिसमें हर भारतीय को एकजुट होना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें