महिलाओं की आजादी में आ रही बाधाओं को खत्म करना होगा: राहुल गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कहा कि महिलाओं की आजादी के रास्ते में आने वाली बाधाओं को खत्म करना होगा। गांधी ने ट्वीट कर कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं कीसाहसी, जुझारूपन की भावना को सलाम करता हूं। मैं यह भी चाहता हूं कि हम उन बाधाओं को खत्म करने के संकल्प को फिर दोहराएं जो स्वतंत्रता एवं समानता की तरफ बढ़ने में महिलाओं को लगातार हो रही हैं। 

उन्होंने कहा कि ऐसे करने से हम उनके लिए एक बेहतर, उज्ज्वल, निडर दुनिया का मार्ग प्रशस्त करेंगे। कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को शुभकामनाएं दीं।

प्रमुख खबरें

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश

White House में Donald Trump से मिले शी चिनफिंग, द्विपक्षीय संबंधों में नए आयाम की उम्मीद