भारत से मुकाबले से पहले क्षेत्ररक्षण में सुधार जरूरी: सरफराज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2019

टांटन। पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ लचर क्षेत्ररक्षण के बाद अपने साथियों से भारत के खिलाफ होने वाले विश्व कप के महत्वपूर्ण मैच से पूर्व इस विभाग में सुधार करने के लिये कहा है। आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 307 रन बनाये जिसके जवाब में पाकिस्तान केवल 266 रन ही बना पाया और उसे 41 से हार का सामना करना पड़ा। सरफराज ने बुधवार को मैच के बाद कहा, ‘‘हमने सभी विभागों में कई गलतियां की। मैं अपने क्षेत्ररक्षण से काफी निराश हूं। यह उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा। भारत के खिलाफ खेलने से पहले हमें इसमें सुधार के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी। भारत के खिलाफ कोई बहाना नहीं चल सकता।’’

इसे भी पढ़ें: लोकेश राहुल को द्रविड़ की तरह एकदिवसीय खिलाड़ी बनाना चाहते है बांगड़

सरफराज ने कहा, ‘‘अगर आप मैच के सकारात्मक पक्षों पर बात करेंगे तो वह मोहम्मद आमिर की गेंदबाजी रही। यह अगले मैच से पहले हमारे लिये काफी अहम है। वह विश्वस्तरीय गेंदबाज है। जब वह गेंद स्विंग कराता है तो फिर उसे खेलना मुश्किल होता है। जब सीम और स्विंग की परिस्थितियां होती हैं तो वह और मुश्किलें पैदा करता है।’’

प्रमुख खबरें

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?