मांग बढ़ाने के लिए पोषक तत्व युक्त चावल के बारे में जागरूकता पैदा करने की जरूरत : खाद्य सचिव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2021

केंद्रीय खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने शुक्रवार को मांग बढ़ाने के लिए पोषक तत्वों से युक्त चावलके लाभ के बारे में जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रधानमंत्री ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में घोषणा की थी कि भारत सरकार की सभी योजनाओं के माध्यम से ‘फोर्टिफाइड’ यानी पोषक तत्वों से युक्त चावल प्रदान किया जाएगा।

एक वेबिनार को संबोधित करते हुए, पांडे ने कहा, ‘‘जन वितरण इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण समय है कि इतना बड़ा फैसला किया गया है।’’ एक सरकारी बयान में उनके हवाले से कहा गया है, ‘‘हमें एक समय सीमा दिया गया है कि वर्ष 2024 तक हमें संपूर्ण सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पोषक तत्वों से युक्त चावल की आपूर्ति करनी होगी।’’

चौथे राष्ट्रीय पोषण माह के मौके पर, खाद्य मंत्रालय के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने संयुक्त रूप से पोषक तत्वों से युक्त चावलपर एक वेबिनार का आयोजन किया।

सचिव ने कहा कि पोषक तत्वों से युक्त चावल और इसके लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के प्रयासों को बढ़ाने की जरूरत है। ताकि मांग पैदा हो और पोषक तत्वों से भरपूर चावल की स्वीकार्यता बेहतर हो।

फिलहाल सात राज्यों ने पोषक तत्व वाले चावल का वितरण शुरू कर दिया है। प्रायोगिक योजना के तहत अगस्त 2021 तक लगभग 2.47 लाख टन पोषक तत्व युक्त चावल वितरित किये गये हैं।

प्रमुख खबरें

सिर्फ पैसे की बरामदगी पर भ्रष्टाचार की सजा नहीं, High Court ने 10 साल पुराने केस में दी राहत

Social Media अवमानना केस: Arvind Kejriwal को राहत, Delhi High Court में 16 नवंबर को सुनवाई

Mayawati ने SP के PDA रथ पर साधा निशाना, कहा- Muslim वोटर्स BSP की तरफ बढ़ रहे

Imphal Trip: Kangla Fort से लेकर Ima Market तक, Imphal में देखने लायक हैं ये प्रमुख स्थल