Canada India Tension: सभी संभावित सबूतों को जानने की जरूरत...निज्जर मामले में कनाडा के ही राजनेता ने ट्रूडो पर उठाए सवाल

By अभिनय आकाश | Sep 20, 2023

कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पियरे पोइलिवरे ने बुधवार को कहा कि पीएम जस्टिन ट्रूडो को खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से भारतीय सरकारी एजेंटों को जोड़ने के अपने आरोपों पर सभी तथ्य उपलब्ध कराने की जरूरत है। उन्होंने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि प्रधान मंत्री को सभी तथ्यों के साथ सामने आने की जरूरत है, हमें सभी संभावित सबूतों को जानने की जरूरत है ताकि कनाडाई उस पर निर्णय ले सकें।

इसे भी पढ़ें: India Canada Relation | राजनीतिक मकसद को पूरा करने के लिए Justin Trudeau ने कनाडा के प्रवासी भारतीयों में विभाजन पैदा किया! पाकिस्तान ने भी की थी ये कोशिश

हमने कनाडा के प्रधानमंत्री का उनकी संसद में दिया गया बयान और उनके विदेश मंत्री का बयान देखा है और उसे खारिज करते हैं। विदेश मंत्रालय (एमईए) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, कनाडा में हिंसा के किसी भी कृत्य में भारत सरकार की संलिप्तता के आरोप बेतुके और प्रेरित हैं। बाद में बुधवार को भारत ने कनाडा के एक शीर्ष राजनयिक ओलिवर सिल्वेस्टर को भी निष्कासित कर दिया। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कनाडाई उच्चायुक्त कैमरून मैके को तलब किया और उन्हें भारत के फैसले की जानकारी दी।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त