बीच के ओवरों में अतिरिक्त रन बनाने की जरूरत: विराट कोहली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2019

माउंट माउंगानुइ। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि विश्व कप से पहले बीच के ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाना होगा। भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे में 90 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2.0 से बढत बना ली। कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘‘एक बार फिर शानदार प्रदर्शन। हमने संतुलित बल्लेबाजी की। 325 का स्कोर अच्छा था।’’ 

यह भी पढ़ें: कोहली को चांदनी रात में अनुष्का के साथ बेंच पर बैठना भी पसंद है

स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने मिलकर फिर छह विकेट लिये। कोहली ने दोनों की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘वे हमेशा विकेट लेने को तत्पर रहते हैं जो अहम है। वे 40 रन देकर विकेटरहित रहने की बजाय 60 रन देकर ज्यादा विकेट लेना पसंद करते हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश