विपक्षी सांसदों के निलंबन पर ओ ब्रायन ने कहा- शायद एक और धरने का समय आ गया है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2022

नयी दिल्ली|  तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने दो दिन में लोकसभा और राज्यसभा से 23 विपक्षी सांसदों को निलंबित किए जाने के बाद मंगलवार को कहा कि शायद एक और लंबे दिन-रात्रि के धरने का समय आ गया है।

ओ ब्रायन ने तीन कृषि विधेयकों के विरोध में सितंबर 2020 में राज्यसभा से विपक्षी सांसदों के निलंबन को याद किया। उन्होंने ट्वीट किया, अब 23 सांसदों को महंगाईऔर जीएसटी बढ़ाने जैसे मुद्दे उठाने के लिए निलंबित कर दिया गया है। शायद यह गांधी प्रतिमा के सामने एक और लंबे दिन-रात्रि के धरने का समय है।

सितंबर 2020 में, सदन में कृषि विधेयकों को पारित करने के तरीके का विरोध करने वाले आठ विपक्षी सांसदों को राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने निलंबन के खिलाफ संसद में गांधीजी की प्रतिमा के पास दिन-रात्रि का धरना दिया था।

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती