आईसीसी पर निर्भरता कम करने की जरूरत: रमीज राजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 08, 2021

कराची| पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) प्रमुख रमीज राजा ने खुलासा किया है कि बोर्ड के बजट का 50 प्रतिशत हिस्सा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से मिलने वाले अनुदान से आता है जबकि वैश्विक संस्था को अधिकांश राजस्व भारत से मिलता है।

इसे भी पढ़ें: आईपीएल में सट्टेबाजी का आरोपी आगरा में गिरफ्तार

पीसीबी प्रमुख ने कहा, ‘‘आईसीसी राजनीतिक रंग में रंगी संस्था है जो एशियाई और पश्चिमी गुटों में बंटी है और इसका 90 प्रतिशत राजस्व भारत से आता है।’’ रमीज ने कहा कि आसीसी ‘इवेंट मैनेजमेंट कंपनी’ की तरह बन गई है और अगर न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की पुष्ट श्रृंखला के रद्द होने जैसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकना है तो पीसीबी को अपनी बात रखनी होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘न्यूजीलैंड ने जो किया वह अस्वीकार्य है क्योंकि उन्होंने अब तक हमारे साथ कोई सूचना साझा नहीं की है कि किस आधार पर उन्होंने पाकिस्तान में श्रृंखला रद्द की। लेकिन अब वह श्रृंखला का कार्यक्रम दोबारा तय करने का प्रयास कर रहे हैं। ’’ रमीज ने संकेत दिए कि एक हफ्ते के समय में न्यूजीलैंड के खिलाफ स्थगित श्रृंखला से जुड़ी अच्छी खबर आ सकती है।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट