टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद दिलाया गोल्ड मेडल

By टीम प्रभासाक्षी | Aug 07, 2021

टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचा है, 13 साल बाद देश को गोल्ड मेडल मिला है। जैवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज चोपड़ा शुरुआत से ही सबसे आगे रहे, उन्होंने अपनी पहली ही कोशिश में 87.03 मीटर की दूरी तय की है। वहीं दूसरी बार में उन्होंने 87.58 की दूरी तय की। उन्होंने अपने क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड से भी ज्यादा दूर भाला फेंका है।

नीरज चोपड़ा की इस ऐतिहासित जीत पर पूरे देश में खुशी का माहौल है। बॉलीवुड ने भी उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी है।

फिल्मी हस्तियों ने किए ट्वीट

सबसे पहले मॉडल और एक्ट्रेस सोफी चौधरी  ने नीरज की फोटोज शेयर करते हुए लिखा, ये एपिक है। पहली बार एथलेटिक्स में गोल्ड। आप शानदार हैं, नीरज चोपड़ा। बहुत-बहुत गर्व महसूस हो रहा है।

एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने लिखा, ये गोल्ड है। मैं खुशी से उछल रही हूं। इस युवा शख्स नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया।

अभिषेक बच्चन ने हैशटैग में नीरज चोपड़ा के साथ लिखा है 'यस'।

अक्षय कुमार ने लिखा, ये गोल्ड है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए दिल से बधाई नीरज चोपड़ा। शानदार।

शहनाज गिल ने अपने ट्वीट में लिखा, ये गोल्ड है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए दिल से बधाई। सनी देओल ने लिखा, क्या शानदार परफॉर्मेंस थी। भारत को तुम पर गर्व है।

अजय देवगन  ने लिखा, टोक्यो ओलंपिक में जीत के लिए बधाई नीरज चोपड़ा। आपने अपने माता-पिता और भारत को गर्व महसूस कराया है। मैं आपको बता नहीं सकता कि मैं कितना खुश हूं। ये शानदार है।

प्रमुख खबरें

Team India के ट्रॉफी न लेने पर MEA की दो टूक, कहा- यह फैसला पूरी तरह BCCI के अधिकार में

MDL रायगढ़ के Dighi Port पर 27000 करोड़ रुपये में बनाएगी देश का सबसे बड़ा शिपयार्ड

Bihar Flood Crisis पर बड़ा एक्शन: Samrat Choudhary ने जारी किए 579 करोड़ के Relief Funds

सालों बाद टीवी पर लौटेंगी Divyanka Tripathi, पति Vivek Dahiya संग इस शो में मचाएंगी धमाल