हाथ से फिसला एक स्वर्ण पदक ! नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स का नहीं होंगे हिस्सा, जानिए इसकी वजह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2022

बर्मिंघम। भाला फेंक के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा विश्व चैंपियनशिप के दौरान जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव आने के कारण मंगलवार को राष्ट्रमंडल खेलों से हट गए, जिससे भारत की एथलेटिक्स में पदक की संभावनाओं को करारा झटका लगा। चोपड़ा ने रविवार को यूजीन में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ऐतिहासिक रजत पदक जीता था। इस 24 वर्षीय ओलंपिक चैंपियन को बर्मिंघम में पुरुषों के भाला फेंक में अपने खिताब का बचाव करना था। राष्ट्रमंडल खेल गुरुवार से शुरू होंगे। चोपड़ा के हटने का मतलब है कि राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान ग्रेनाडा के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स के साथ उनका मुकाबला देखने को नहीं मिलेगा। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) महासचिव राजीव मेहता ने कहा कि चोपड़ा का सोमवार को अमेरिका में एमआरआई किया गया और उन्हें एक महीने के विश्राम की सलाह दी गई है।

इसे भी पढ़ें: भारतीय टेबल टेनिस टीम के लिए आसान नहीं होगा बर्मिंघम में गोल्ड कोस्ट की बराबरी करना

चोपड़ा ने अपनी स्पर्धा के बाद कहा था, ‘‘ मैंने सोचा कि मेरा चौथा थ्रो उससे भी आगे जा सकता था। उसके बाद मुझे अपनी जांघ में कुछ खिंचाव महसूस हुआ और मैं अगले दो प्रयास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाया।’’ भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के अध्यक्ष आदिल सुमारिवाला ने कहा कि वह चोपड़ा के संपर्क में हैं ताकि उन्हें चोट से उबरने में मदद कर सकें। उन्होंने कहा, ‘‘ नीरज ने कहा कि वह राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने के लिए शत-प्रतिशत फिट नहीं है और इसलिए वह उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक नहीं बनना चाहेंगे।’’ सुमारिवाला ने कहा, ‘‘विश्व चैंपियनशिप के फाइनल के दौरान नीरज असहज नजर आ रहे थे। हम उनके निरंतर संपर्क में हैं ताकि उन्हें पूर्ण फिटनेस हासिल करने में मदद कर सकें।’’ इस बीच भारतीय दल के दल प्रमुख राजेश भंडारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘ हमारी अब बैठक होगी जिसमें नए ध्वजवाहक का चयन किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर