Asian Games में Gold बचाने उतरेंगे Neeraj Chopra, Pakistani खिलाड़ी Arshad Nadeem से होगा महामुकाबला!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2026

भारतीय भाला फेंक के सुपरस्टार नीरज चोपड़ा सितंबर-अक्टूबर में जापान में होने वाले एशियाई खेलों में अपने खिताब का बचाव करने के लिए मैदान पर उतरेंगे। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) की चयन समिति के अध्यक्ष आदिल सुमारीवाला ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। चोपड़ा सितंबर 2025 में तोक्यो विश्व चैंपियनशिप से पहलेपीठ के निचले हिस्से में लगी चोट से उबर गए हैं। उन्होंने हाल में दोहा डायमंड लीग से अपने सत्र की शुरुआत की, जहां उन्होंने 85.69 मीटर के थ्रो के साथ चौथा स्थान हासिल किया।

उन्होंने कहा, ‘‘नीरज ने (चीन में 2022 में खेले गए एशियाई खेलों में) 88 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता था। वह अब 86 मीटरके करीब हैं, तो हमें कोई कारण नहीं दिखता कि जिससे यह लगता हो कि वह राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों दोनों में अच्छा प्रदर्शन नहीं करेंगे।’’ एएफआई की चयन समिति यहां चल रही राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन रविवार को भारतीय टीम की घोषणा कर सकती है। चोपड़ा ने चीन के हांगझोऊ में पिछले एशियाई खेलों में 88.88 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था। आइची-नागोया में चोपड़ा का सामना श्रीलंका के उभरते सितारे रुमेश थरंगा पथिरागे से होने की उम्मीद है, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में 90 मीटर का आंकड़ा पार किया और दो डायमंड लीग खिताब जीते। इनमें दोहा में जीता गया खिताब भी शामिल है।

पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम भी इस दौड़ में शामिल हो सकते हैं, जिससे एशियाई खेलों में पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता और भी रोमांचक हो जाएगी। एएफआई ने हालांकि यह फैसला चोपड़ा पर छोड़ दिया है कि क्या वह 23 जुलाई से दो अगस्त तक ग्लासगो में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से पहले किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं या नहीं। चोपड़ा को इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 32 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल किया गया था। एएफआई के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में विश्व एथलेटिक्स के उपाध्यक्ष सुमारीवाला ने कहा, ‘‘हमने यह फैसला उन पर छोड़ दिया है। वह इन प्रतियोगिताओं के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं और अब हमारा ध्यान उस प्रक्रिया पर है जिससे वह राष्ट्रमंडल खेलों के साथ-साथ एशियाई खेलों में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका