NEET Row: प्रियंका गांधी को मोदी सरकार पर निशाना, बोलीं- देश को कमजोर कर रहा भाजपा का भ्रष्टाचार

By अंकित सिंह | Jun 21, 2024

नीट विवाद के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि देश में पिछले 5 सालों में 43 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। भाजपा राज में पेपर लीक हमारे देश की राष्ट्रीय समस्या बन गया है जिसने अब तक करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। सबसे ज्यादा युवा आबादी हमारे पास है। भाजपा की सरकार हमारे इन युवाओं को कुशल और सक्षम बनाने की जगह उन्हें कमजोर बना रही है।

इसे भी पढ़ें: 'परीक्षा से एक रात पहले मिल गया था प्रश्न पत्र, फूफा ने कराई थी पूरी सेटिंग', NEET पेपर लीक मामले में आरोपी अनुराग यादव का बड़ा कबूलनामा

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग (लुधियाना से सांसद) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कथित अनियमितता के खिलाफ पार्टी की राज्य इकाई के प्रदर्शन का नेतृत्व किया। परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चंडीगढ़ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी विरोध प्रदर्शन किया। परीक्षा पांच मई को 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी जिसमें लगभग 24 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इस परीक्षा का परिणाम 14 जून को घोषित किये जाने की उम्मीद थी, लेकिन परिणाम चार जून को ही घोषित दिये गये थे क्योंकि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पहले ही पूरा हो गया था।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप