NEET-UG paper leak case: गलत पहचान के चलते CBI ने किया था अरेस्ट, कोर्ट से मिल गई जमानत

By अंकित सिंह | Jul 13, 2024

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई द्वारा गलत तरीके से गिरफ्तार किए जाने के बाद दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को गंगाधर गुंडे को जमानत दे दी। यह घटनाक्रम जांच एजेंसी द्वारा एक योजनाबद्ध ऑपरेशन के दौरान मुख्य आरोपी राकेश रंजन उर्फ ​​रॉकी को बिहार से पकड़ने के कुछ ही घंटों बाद हुआ। सीबीआई ने एन गंगाधर अप्पा नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसे बाद में एक अलग मामले में बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया था। एजेंसी ने गुंडे को गलत पहचान के कारण गिरफ्तार किया था क्योंकि उसका नाम एक जैसा था।

इसे भी पढ़ें: Supreme Court में NEET पर बड़ी सुनवाई, टेलीग्राम में पेपर लीक दिखाने वाला वीडियो 'फर्जी', NTA ने हलफनामे में किए 5 चौंकाने वाले दावे

वहीं, पटना उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-स्नातक (यूजी) के प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में बिहार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 13 लोगों की हिरासत शुक्रवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी। केंद्रीय जांच एजेंसी अब इन आरोपियों से हिरासत में पूछताछ कर सकेगी और उनका सामना मामले के ‘मास्टरमाइंड’ रॉकी उर्फ ​​राकेश रंजन से करा सकेगी, जिसे बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था। एजेंसी ने राज्य पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 13 व्यक्तियों की हिरासत उसे सौंपे जाने का अनुरोध किया था। इन आरोपियों को कुछ दिन पुलिस हिरासत में रखने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

प्रमुख खबरें

Aichi-Nagoya Asian Games का समापन, भारत ने 85 पदक जीतकर तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

Flydubai Hijacking कोशिश पर Al Qaeda की घिनौनी अपील, 9/11 जैसे हमलों का किया जिक्र

Maharashtra Legislative Council polls: BJP ने उतारे तीन उम्मीदवार, स्मिता जाधव को पुणे से टिकट

Uttarakhand के Jim Corbett से MP के Panna Tiger Reserve तक, इन 4 जगहों पर करें Safari