Rishi Kapoor Death Anniversary । नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर ने दिवंगत अभिनेता को किया याद, शेयर की पुरानी तस्वीरें

By एकता | Apr 30, 2023

अभिनेता ऋषि कपूर का ठीक तीन साल पहले आज ही के दिन निधन हुआ था। अभिनेता लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके चलते 30 अप्रैल 2020 को उनकी मृत्यु हो गयी थी। आज ऋषि कपूर की तीसरी पुण्यतिथि है, जिसके मौके पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री नीतू कपूर ने उन्हें याद किया है। अभिनेता की याद में नीतू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पुरानी तस्वीर साँझा की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आपको हर दिन सभी अच्छी यादों के साथ याद किया जाता है।'

इसे भी पढ़ें: Ankit Gupta ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें, स्टाइलिश लुक और मुस्कान पर दिल हारी Priyanka Chahar Choudhary

रिद्धिमा कपूर ने भी पिता को किया याद

नीतू कपूर के अलावा उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने भी अपने पिता ऋषि कपूर को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वीर एक फैमिली फोटो है, जिसमें रिद्धिमा, समारा, रणबीर कपूर, नीतू कपूर और ऋषि कपूर साथ में नजर आ रहे है। दूसरी तस्वीर रिद्धिमा के बचपन की है, जिसमें वह पापा के साथ बैठी नजर आ रही है। तीसरी तस्वीर ऋषि कपूर की है। इस तस्वीर के साथ रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा है, 'कभी-कभी मैं आपको मुस्कुराते हुए देखने के लिए गैलरी को नीचे स्क्रॉल करती हूँ।'


प्रमुख खबरें

केरल को एकीकृत Port City बनाने की तैयारी, CM VD Satheesan ने पेश किया विकास का रोडमैप

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन