दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सामने आई लापरवाही, करंट लगने से हुई महिला की मौत

By रितिका कमठान | Jun 25, 2023

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बारिश के मौसम की शुरुआत होती ही एक महीला की करंट लगने से मौत हो गई। ये रेलवे की बड़ी लापरवाही को उजागर कर रही है। बारिश के बीच खंबे में करंट आ रहा था,जिस कारण महिला खंबे के पास हुई वॉटर लॉगिंग के पानी की चपेट में आ गई जिसमें करंट दौड़ रहा था। इस दौरान महिला को करंट लगा और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में रेलवे ने जांच शुरू कर दी है।

बारिश के कारण हुई थी वॉटर लॉगिंग

माना जा रहा है दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास बारिश होने के कारण वाटर लॉगिंग  हुई थी। पास बने बिजली के खंबे का सहारा लेने के दौरान महिला इसका शिकार हो गई। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रेलवे पुलिस भी मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ये जानने में जुटी है कि इस मामले में लापरवाही किसकी ओर से हुई है। बता दें कि घटना की जानकारी मिलने के बाद फौरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंची है। 

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा