कोरोना वायरस की चपेट में आयी अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा स्वामी, पूरा घर हुआ क्वारंटाइन

By रेनू तिवारी | Oct 05, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र में अब पूरी तरह से लॉकडाउन खत्म हो चुका है। धीरे-धीरे करके ज्यादा से ज्यादा चीजों को ओपन कर दिया गया है। सभी लोग अपपने अपने काम पर लौट चुके हैं। फिल्म और टीवी शो की शूटिंग भी शुरू कर दी गयी है। जब से शूटिंग शुरू की गयी है तब से कई सेलेब्रिटी कोरोना की चपेट में आ गये चुके हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर सहित कई सेलेब्स संक्रमित हो गये थे।

इसे भी पढ़ें: Twitter पर बॉलीवुड सेलेब्स हो रहे तेजी से Trend, ऐसे तय होता है कल क्या ट्रेंड करवाना है!

बिजलानी ने ट्वीट किया,‘‘मेरी पत्नी में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। मैं और मेरा परिवार अगले 14 दिन के लिए घर पर पृथक-वास पर हैं। अनुरोध है कि जो कोई भी हमारे संपर्क में आया हो, कृपया अपनी जांच करा लें।’’ उन्होंने कहा,‘‘ हमारी सेहत ठीक है, उम्मीद है कि हम आगे भी ठीक रहेंगे। अपनी दुआओं में हमें याद रखिएगा।’’ वहीं स्वामी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे। उन्होंने प्रशंसकों से परिवार की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने को कहा।

प्रमुख खबरें

NTA Librarian Recruitment: एनटीए ने लाइब्रेरियन के लिए भर्ती निकली, 21 अक्तूबर से पहले ईमेल से भेजें आवेदन फॉर्म

Under 23 World Championship: 4 भारतीय महिला पहलवानों के Visa पर WFI को अमेरिकी दूतावास से राहत की उम्मीद

Delhi में CEC के इस्तीफे की मांग पर कॉजपा का प्रदर्शन, सांसद John Brittas समेत 100 हिरासत में

Navratri व्रत में मिलावटी Kuttu Atta से बचें, वरना बिगड़ जाएगी तबयित! चिकनाई और महक से तुरंत पहचानें असली आटा