'नेहरू-गांधी परिवार का विशेष स्थान हमेशा रहा है, हमेशा रहेगा...', हार के बाद बोले शशि थरूर

By अंकित सिंह | Oct 19, 2022

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने बुधवार को अपनी हार स्वीकार कर ली। इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी है। शशि थरूर ने कहा कि अंतिम फैसला खड़गे के पक्ष में रहा, कांग्रेस चुनाव में उनकी जीत के लिए मैं उन्हें हार्दिक बधाई देना चाहता हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अध्यक्ष बनना बड़े सम्मान, बड़ी जिम्मेदारी की बात है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि सर्वाधिक संकटपूर्ण स्थितियों में पार्टी का संबल बने रहने और नेतृत्व प्रदान करने के लिए हम निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के ऋणी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने में अपना योगदान देने के लिए मैं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी का धन्यवाद करता हूं।

इसे भी पढ़ें: Himachal Election 2022 | भाजपा ने घोषित की 62 दावेदारों की पहली सूची, कांग्रेस ने 19 मौजूदा विधायक फिर से मैदान में उतारे

खड़गे को जहां गांधी परिवार के साथ उनकी कथित निकटता और बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेताओं का समर्थन करने के लिए पसंदीदा माना जाता है, वहीं थरूर ने खुद को बदलाव के उम्मीदवार के रूप में खड़ा किया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत करीब 9500 डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्यों) ने पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान किया था। कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं। इस बार पूरे 22 वर्षों के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi रविवार को Chennai Metro और 13000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Delhi Police ने YouTuber Dhruv Rathee को हिरासत से छोड़ा, जंतर-मंतर जाने पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी

PM Narendra Modi ने देशवासियों को दी Navratri की बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

CEC के इस्तीफे की मांग पर कॉजपा का प्रदर्शन, Delhi Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी