Nehru Museum Renamed: खड़गे पर पलटवार करते हुए नड्डा बोले- प्रधानमंत्री संग्रहालय में हर पीएम को मिला सम्मान

By अंकित सिंह | Jun 16, 2023

दिल्ली के तीन मूर्ति भवन परिसर में स्थित नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय सोसायटी का नाम बदलकर 'प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्कालय सोसायटी' कर दिया गया है। हालांकि, इसको लेकर राजनीतिक बवाल भी जारी है। कांग्रेस पूरे मामले पर सवाल उठा रही है और दावा कर रही है कि केंद्र सरकार इतिहास मिटाने की कोशिश कर रही है। वहीं भाजपा की ओर से भी अब पलटवार किया गया है। भाजपा ने साफ तौर पर कहा है कि प्रधानमंत्री संग्रहालय में हर पीएम को सम्मान मिला है। 

हर पीएम को सम्मान मिला 

नड्डा ने दावा किया कि पीएम संग्रहालय में हर पीएम को सम्मान मिला है। पंडित नेहरू से संबंधित धारा में बदलाव नहीं किया गया है। इसके विपरीत, इसकी प्रतिष्ठा बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि एक ऐसी पार्टी के लिए जिसने भारत पर 50 से अधिक वर्षों तक शासन किया, उनकी तुच्छता वास्तव में दुखद है। यही कारण भी है कि लोग उन्हें नकार रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: India Egypt Relations: जिसकी वजह से पास नहीं हो पाया था पाकिस्तान का भारत विरोधी प्रस्ताव, उससे मिलने जा रहे हैं मोदी, नेहरू और नासिर के बाद कैसे परवान चढ़ी ये नई दोस्ती

खड़गे ने क्या कहा था

अपने एक ट्वीट में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जिनका कोई इतिहास ही नहीं है, वो दूसरों के इतिहास को मिटाने चले हैं! उन्होंने कहा कि नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय का नाम बदलने के कुत्सित प्रयास से, आधुनिक भारत के शिल्पकार व लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की शख़्सियत को कम नहीं किया जा सकता। इससे केवल भाजपा-आरएसएस की ओछी मानसिकता और तानाशाही रवैये का परिचय मिलता है। मोदी सरकार की बौनी सोच, 'हिन्द के जवाहर' का भारत के प्रति विशालकाय योगदान कम नहीं कर सकती!

प्रमुख खबरें

Kandla Port पर भारत का दबदबा, DPA ने बनाया World Class लोडिंग का नया National Record

राय अलग पर Congress एक है, कलह की खबरों के बीच Channi और Randhawa गुट की अहम मीटिंग

Donald Trump का बड़ा दावा, बोले- हमलों के बाद अब Deal के लिए बुरी तरह बेताब है ईरान

The Alliance से बहन Dolly के एविक्शन पर भड़कीं Uorfi Javed, बोलीं- Kushal Tandon को ओल्ड एज होम भेजो