Republic Day के जश्न में डूबा है भारत, इधर पड़ोसी बांग्लादेश ने पाकिस्तान को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

By अभिनय आकाश | Jan 26, 2025

भारत आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। लेकिन उसके दो पड़ोसी मुल्क अलग ही खिचड़ी पकाते नजर आ रहे हैं। जिस पाकिस्तान से निकलकर बांग्लादेश एक अलग मुल्क बना और इसमें भारत की अहम भूमिका रही थी। वही बांग्लादेश अब फिर से पाकिस्तान की गोद में जाकर बैठने को बेकरार नजर आ रहा है। आईएसआई चीफ की बांग्लादेश यात्रा के बीच बांग्लादेश की कट्टर यूनुस सरकार ने पाकिस्तान को लेकर एक और बड़ा ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच हाल के दिनों में बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों के बीच पाकिस्तान में बांग्लादेश के उच्चायुक्त ने दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू करने की योजना की घोषणा की है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, पाकिस्तान में बांग्लादेश के दूत मोहम्मद इकबाल हुसैन ने कहा कि बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सीधी उड़ान से यात्रा और कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी। हालांकि हवाई सेवाओं की शुरुआत की समयसीमा का खुलासा नहीं किया गया।

इसे भी पढ़ें: देश के वीर जवानों की याद दिलाता Amar Jawan Jyoti युद्ध स्मारक, इंडिया गेट पर लौ रखने की भी है एक अलग कहानी

खैबर पख्तूनख्वा में विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवा और औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश के विशाल अवसरों की ओर इशारा करते हुए, उन्होंने इन रास्तों की खोज के लिए प्रोत्साहित किया। बांग्लादेश के उच्चायुक्त ने पाकिस्तान में बांग्लादेशी उत्पादों की मांग का भी उल्लेख किया, चटगांव और कराची को जोड़ने वाले शिपिंग मार्गों के माध्यम से दोनों देशों के बीच व्यापार चल रहा है। उच्चायुक्त ने बांग्लादेश में आगामी चुनावों पर भी बात की और प्रमुख प्राथमिकता के रूप में आर्थिक विकास पर अपने देश के फोकस को दोहराया।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 734 हुई, 2498 लोग लापता

Nepal में बाढ़ की भारी तबाही के बीच China पर लगा वीडियो डिलीट करने का आरोप, बड़े अखबारों का दावा सोशल मीडिया से हटाई गयी पोस्ट्स

Kapil Sibal ने Mohan Bhagwat पर साधा निशाना: विदेश में बातें और घर में चुप्पी नहीं चलेगी

Samrat Choudhary ने सम्मानित किए Para Athletes, पदक विजेता खिलाड़ियों को दिए चेक