लखनऊ के काकेरी मामले में गिरफ्तार संदिग्ध पर पड़ोसी के अहम खुलासे, 9 साल पहले सऊदी से लौटा

By टीम प्रभासाक्षी | Jul 12, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अलकायदा के दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल यहां रविवार को काकोरी में संदेह के आधार पर एटीएस की टीम ने एक घर की घेराबंदी कर आस-पास के घरों को खाली करवाया। इस घर से भारी मात्रा में बम और बारुद मिले हैं। वहीं अब पड़ोसी ने इस मामले में कई खुलासे किए हैं। पड़ोसी ने बताया कि इस घर में रहने वाला शाहिद पहले सऊदी अरब में काम किया करता था और वह 9 साल बाद यहां वापस लौटा है। पड़ोसी के मुताबिक सऊदी अरब से लौटने के बाद उसने काकेरी में मोटर मैकेनिक का काम शुरु किया। इस घर के अलावा शाहिद के पास दो घर और हैं और वह दोनों भाई सरकारी नौकरी से रिटायर हैं। 

इसे भी पढ़ें: योगी ने UP में नई जनसंख्या नीति का किया ऐलान, सपा नेता ने कहा- बच्चा पैदा होने से कौन रोक सकता है

अलकायदा कनेक्शन आया सामने

जानकारी के अनुसार बता दें कि एटीएस की टीम पिछले एक हफ्ते से इन संदिग्धों का पता लगाने में जुटी थी। जांच में इनका अलकायदा से कनेक्शन सामने आया है। मौके पर पहुंची बम स्क्वाड की टीम ने विस्फोटक निष्क्रिय कर दिए। खबर तो यह भी कि जो संदिग्ध गिरफ्त में है वे पाकिस्तान से हैं। संदिग्ध वसीम की संदिग्ध गतिविधियों की वजह से यह पूरा मामला सामने आया है।

प्रमुख खबरें

Royal Enfield Classic 350 का नया Signature White वेरिएंट लॉन्च, कीमत ₹2.23 लाख

त्योहारी सीजन में हवाई किराये पर नहीं लगेगी सीमा, Ram Mohan Naidu ने दी सलाह

असम के लोक संगीत से NASA के Cosmic Rhapsody तक, Joi Barua का सुरम्य सफर, जो संगीत को ले गया सितारों के पार

सख्त कदमों से Assam में थमा गैंडों का अवैध शिकार, Sarbananda Sonowal ने बताई 10 साल की उपलब्धि