न धन- न दौलत, फिर कैसे 70 साल के बाबा ने पटा ली 19 साल की लड़की? रिलेशनशिप से लेकर शादी तक, ऐसे तय किया पूरा सफर

By रेनू तिवारी | Nov 17, 2022

जब प्यार की बात आती है तो कोई सीमा नहीं होती और निश्चित रूप से प्यार में कोई उम्र भी नहीं देख पाता वह प्यार हो जाता है.. कहते हैं कि प्यार अंधा होता हैं और प्यार में पड़ा इंसान दुनिया के नियमों से उपर उठ चुका होता हैं। ऐसे ही अंधे प्यार की कहानी के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। वैसे तो ऐसी प्रेम कहानियों के लिए इतिहास में काफी सबूत है और आज के इस आधुनिक दौर में ऐसी कहानियां समय-समय पर सोशल मीडिया पर तैरती हुई दिखाई पड़ती रहती हैं। हाल ही में पाकिस्तान में एक 19 वर्षीय और 70 वर्षीय जोड़े ने शादी कर ली। दोनों ने बिना जोर-जबरदस्ती के शादी की है और काफी खुश हैं। उन्होंने अपनी प्रेम कहानी का किस्सा भी बताया।

यूट्यूब पर सैयद बासित अली की एक और प्रेम कहानी ने एक बार फिर इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींचा है। YouTuber ने पाकिस्तान में कई अनोखे जोड़ों की प्रेम कहानियों को साझा करके वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर काफी फॉलोइंग अर्जित की है। समाजिक रितियों से अलग कुछ करने वालों की कहानी पाकिस्तान का ये यूट्यूबर दिखाता हैं। यह पाकिस्तान के एक 70 वर्षीय बाबा की कहानी है, जिसने 19 वर्षीय महिला से शादी की। 19 साल की महिला और 70 साल के शख्स की अनोखी प्रेम कहानी ने लोगों का ध्यान खींचा है। युगल अब उम्र के अंतर के डर के बिना शादी कर रहे हैं क्योंकि आदमी का मानना ​​​​है कि "वह दिल से बहुत छोटा है।"

इसे भी पढ़ें: 10 हजार का सस्ता ब्राइडल लंहगा देखकर भड़की दुल्हन, तोड़ दी शादी, होने वाले ससुर ने मनाने के लिए दिया ATM कार्ड

दोनों की मुलाकात मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई थी

दंपति जिनकी पहचान 70 वर्षीय लियाकत अली और 19 वर्षीय शुमैला अली के रूप में हुई है, ने कहा कि वे सुबह की सैर के दौरान मिले थे। अली ने कहा कि वह अपनी पत्नी से लाहौर में रोजाना मॉर्निंग वॉक के दौरान मिलता था। उसने यह भी कहा कि लड़की को पटाने का मेरा कोई मकसद नहीं था लेकिन हम दोनों को अपने आप प्यार होता चला गया। एक दिन वह शुमैला के पीछे एक गाना गुनगुनाते हुए चल रहा था। बस यहीं से लियाकत और शुमैला की लव स्टोरी की शुरूआत हुई। 

यहां सुने लियाकत और शुमैला की प्यार की पूरी कहानी- 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार