By अभिनय आकाश | Oct 27, 2026
देश की आपातकालीन एजेंसी ने मंगलवार को बताया कि पूर्वोत्तर नाइजीरिया के एक गांव में बंदूकधारियों की गोलीबारी में कम से कम 62 लोग मारे गए हैं और 52 अन्य घायल हुए हैं। यह हमला 23 अक्टूबर को ताराबा राज्य के बिनारी गांव में हुआ। नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (NEMA) के राज्य प्रमुख लादान अयुबा के अनुसार, बंदूकधारियों—जिन्हें स्थानीय लोग डाकू बता रहे हैं। उसने निवासियों पर हमला किया, जिससे कई घर और संपत्तियां क्षतिग्रस्त हो गईं। बंदूकधारी मोटरसाइकिल पर आए और बिन्नारी गांव में उस समय हमला कर दिया, जब वहां साप्ताहिक बाजार लगा हुआ था। उन्होंने ग्रामीणों पर गोलियां चलाईं, जिससे लोग अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे। कुछ ग्रामीण जान बचाने के लिए पास की बेनुए नदी की ओर भागे। नदी पार करने की कोशिश में कई लोग डूब गए; बाद में पानी से 15 शव बरामद किए गए। NEMA के अनुसार, इस हमले की वजह से हजारों लोग विस्थापित भी हो गए हैं।