बेंगलुरु जा रहा Nepal एयरलाइंस का विमान काठमांडू लौटा, पक्षी के टकराने का अंदेशा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2023

बेंगलुरु जा रहे नेपाल एयरलाइंस के एक विमान से शनिवार को कथित तौर पर एक पक्षी टकरा गया, जिसके बाद विमान को यहां त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (टीआईए) पर लौटना पड़ा। पक्षी के टकराने से संभवत: विमान के दाहिने विंग के ब्लेड क्षतिग्रस्त हो गए थे। टीआईए के प्रवक्ता टेकनाथ सितौला के अनुसार, नेपाल एयरलाइंस का ए320 विमान त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित तरीके से उतर गया और तकनीशियन इसकी जांच कर रहे हैं। समाचार पोर्टल ‘नेपाल न्यूज’ ने बताया कि विमान ने अपराह्न 1:45 बजे टीआईए से उड़ान भरी, लेकिन उसे 25 मिनट बाद उसी हवाई अड्डे पर वापस लौटना पड़ा।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा