नेपाल और भूटान ने किया SAARC कोरोना आपात कोष में योगदान का संकल्प, मोदी ने दिया धन्यवाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2020

थिंपू।  भूटान ने दक्षेस कोविड -19आपात कोष में100,000 डॉलर का योगदान करने का शुक्रवार को वादा किया जबकि नेपाल ने करीब 1000000 डॉलर का योगदान करने का संकल्प किया। भूटान के विदेश मंत्रालय ने इस आपात कोष के गठन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा स्वागत करते हुए कहा कि भूटान सरकार ने 100000 डॉलर का प्रारंभिक योगदान करने का निर्णय लिया है।

इस बीच नयी दिल्ली की खबर के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान और नेपाल को कोविड -19 आपात कोष में योगदान करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया। 15 मार्च को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए दक्षेस नेताओं और प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मोदी ने एक करोड़ डॉलर की प्रारंभिक पेशकश के साथ आपात कोष का प्रस्ताव रखा था।

प्रमुख खबरें

खत्म हुआ इंतजार! Cristiano Ronaldo और Georgina की हुई Wedding, पोस्ट की Ring Photo

Haiwaan Teaser: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान के टीजर बढ़ाई कहानी की दिलचस्पी

बेंगलुरु की Parappana Agrahara Jail में छापेमारी, Prajwal Revanna की सेल से Mobile Phone बरामद, दर्ज हुई FIR

रेप के दोषी Prajwal Revanna को Jail में कैसे मिला फोन? कर्नाटक के गृह मंत्री का बड़ा एक्शन