Nepal और भारत को सीमा मुद्दे को सुलझाने के लिए बातचीत करनी चाहिए : प्रधानमंत्री प्रचंड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2023

काठमांडू। प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने सोमवार को कहा कि नेपाल और भारत दोनों देशों के अधिकारियों को सीमा मुद्दे को हल करने के लिए बातचीत करनी चाहिए। प्रचंड 31 मई से तीन जून तक भारत के दौरे पर थे। दिसंबर 2022 में पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली आधिकारिक विदेश यात्रा थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बृहस्पतिवार को उनकी बैठक में दोनों देशों ने सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए और नयी रेल सेवाओं सहित छह परियोजनाएं शुरू कीं।

इसे भी पढ़ें: मेरे समर्थकों पर जर्मनी के नाजी काल का कानून थोपा जा रहा : इमरान खान

दोनों नेताओं ने जटिल सीमा विवाद को मित्रता की भावना से सुलझाने का भी संकल्प लिया। अपनी भारत यात्रा के दौरान हुए समझौतों और नागरिकता संशोधन विधेयक के संबंध में सांसदों के सवालों का जवाब देते हुए प्रचंड ने प्रतिनिधि सभा में कहा कि नेपाल और भारत दोनों पक्षों को मानचित्र को अपने सामने रखते हुए एक साथ बैठकर चर्चा करनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने संसद को बताया, “मेरी भारत यात्रा के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। हम राष्ट्रीय हित और संप्रभुता से जुड़े मामलों को लेकर चिंतित हैं। नक्शे के मुद्दे पर भी बातचीत हुई है।

प्रमुख खबरें

Mandi के लिए पारिस्थितिकी-पर्यटन को बढ़ावा देना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : Vikramaditya Singh

Rajasthan: पुलिस ने ट्रक से 3.50 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त किया, चालक गिरफ्तार

BJP सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, 40 फीसदी तक कमीशन लिया जा रहा : Digvijay Singh

Pune luxury car हादसा : आरोपी नाबालिग के पिता और बार के खिलाफ होगा मामला दर्ज