नेपाल में Himlung Himal Base Camp में हिमस्खलन, 10 लोग लापता; भारी बारिश से बाढ़ का खतरा

By एकता | Sep 27, 2026

नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश और बर्फबारी के बीच हिमलुंग हिमाल के बेस कैंप में हिमस्खलन हुआ है। इस हादसे के बाद कम से कम 10 लोगों के लापता होने की खबर है। हिमलुंग हिमाल बेस कैंप नेपाल के मनांग जिले में स्थित है और इसकी ऊंचाई करीब 7,126 मीटर है।

इसे भी पढ़ें: AI को लेकर Bill Gates की बड़ी चेतावनी, बोले- खतरनाक घटनाओं से हो सकती है अरबों लोगों की मौत

कई दिनों से हो रही थी भारी बर्फबारी

पहाड़ी इलाके में पिछले कई दिनों से भारी बर्फबारी हो रही थी। खराब मौसम को देखते हुए पिछले सप्ताह पर्वतारोहण दलों और रस्सी लगाने वाली टीमों को पहाड़ से नीचे लौटने की सलाह दी गई थी। हालांकि, कुछ लोग वहां रुक गए थे।

इस बीच पूरे नेपाल में लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। शुक्रवार से खराब मौसम के कारण कई सड़क मार्ग प्रभावित हुए हैं। पर्यटन विभाग ने ट्रेकिंग और पर्वतारोहण समेत पर्यटन गतिविधियों को फिलहाल रोकने की सलाह दी है।

इसे भी पढ़ें: सब पर दादागिरी झाड़ते रहे ट्रंप, मगर कोई झुक नहीं रहा था! अब तो खुद US President ने ही अपनी 'सीमित शक्तियों' का खुलासा कर दिया

नदियों में फिर आया सैलाब

उधर, लुंबिनी प्रांत के रुपंदेही जिले में भी भारी बारिश के कारण तिनाउ नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी। शनिवार रात नदी का पानी बढ़ने से बुटवल में किनारे स्थित 6 मकान बह गए। करीब 1000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि नदी किनारे रहने वाले लगभग 200 मकानों पर खतरा बना हुआ है।

नेपाल के दक्षिणी चितवन और नवलपरासी जिलों के कुछ हिस्सों में नारायणी नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जलस्तर लगातार बढ़ने के बाद स्थानीय प्रशासन ने बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में बाधा दौड़ धावक Yashas Palaksha चोट के कारण हीट से बाहर

PM Narendra Modi ने Census को बताया राष्ट्रीय जिम्मेदारी, ऑनलाइन जानकारी दर्ज करने की अपील की

Mahakavya Shri Ramayana Katha के Poster में वानर सेना के चश्मे पर आई Memes की बाढ़, घिरे मेकर्स

Asian Games 2026: एक दिन, दो फाइनल और दो सिल्वर! अभय-अनाहत ने रचा इतिहास