नेपाल में Surya Food के Priyagold बिस्कुट पर लगा प्रतिबंध, घटिया गुणवत्ता का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 19, 2026

नेपाल के अधिकारियों ने भारतीय कंपनी सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड के प्रियागोल्ड बिस्कुट के आयात, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है। नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी एवं गुणवत्ता नियंत्रण विभाग ने सोमवार को जारी एक नोटिस में भारत की सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड के प्रियागोल्ड बिस्कुट को घटिया गुणवत्ता वाला बताते हुए उसके आयात, बिक्री एवं वितरण पर रोक लगा दी। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने प्रियागोल्ड बिस्कुट बनाने में पशु आहार में इस्तेमाल होने वाले चोकर का उपयोग करने और अन्य गंभीर उल्लंघनों के मामले में सूर्या फूड एंड एग्रो के खिलाफ अभियोजन के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

नोटिस में कहा गया कि विभाग के महानिदेशक संजीव कुमार कर्ण ने ऑनलाइन माध्यम से आपात बैठक की। इसमें मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा और उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रियागोल्ड बिस्कुट पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया। नेपाल के खाद्य प्रौद्योगिकी एवं गुणवत्ता नियंत्रण विभाग ने संबंधित सभी निकायों, कारोबारियों और उपभोक्ताओं से आगे से इन बिस्कुट का आयात नहीं करने और उनकी बिक्री तथा वितरण रोकने का आग्रह किया है।

प्रमुख खबरें

Saurav Das और Ashutosh Ranka की जमानत खारिज, कोर्ट ने दो दिन बढ़ाई कस्टडी

China ने सुरंग खोदने वाली TBM मशीनों के निर्यात पर लगाए कड़े प्रतिबंध

1962 में आज ही शुरू हुआ था India-China War, जानें 20 October का इतिहास

Manipur में हिंसक वारदातों में 4 की मौत, Imphal में CM आवास के बाहर शव रख हुआ विरोध