Nepal का भारतीय सेना पर बड़ा बयान, पाकिस्तान ने पकड़ लिया माथा!

By अभिनय आकाश | May 09, 2025

भारत की लड़ाई इस समय पाकिस्तान के साथ नहीं बल्कि पाकिस्तान में फैले आतंकवाद के साथ है। लेकिन अब इसी आतंकवाद के समर्थन में पाकिस्तान अब खुलकर भारत का विरोध कर रहा है। भारत पर हमले कर रहा है। इसके जवाब में भारत लगातार काउंटर अटैक कर रहा है। बड़ी बात ये है कि भारत की इन कार्रवाईयों में पूरी दुनिया लगातार भारत के समर्थन का ऐलान कर चुकी है। एक के बाद एक देश इसमें शामिल हो रहे हैं। चीन पहले ही पाकिस्तान से दूरी बना चुका है और इसी बीच भारत के पड़ोसी देश और सबसे पुराने दोस्त नेपाल ने भी भारत का साथ देने का ऐलान कर दिया है। ऑपरेशन सिंदूर के कामयाब होने पर जहां नेपाल में भी खुशी है। वहीं दूसरी तरफ नेपाल भारत की इस लड़ाई में समर्थन दे रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan Stock Market को लगा बड़ा झटका, भारतीय हवाई हमलों के बाद पीएसएक्स को अब तक की सबसे बड़ी गिरावट

मंत्रालय ने निर्दोष पर्यटकों पर हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर चिंता व्यक्त की। बयान में कहा गया है, नेपाल सरकार 22 अप्रैल 2025 को भारत के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर बेहद चिंतित है, जिसमें एक नेपाली नागरिक की भी जान चली गई। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस दुखद अवधि के दौरान नेपाल और भारत एकजुटता के साथ खड़े रहे तथा साझा दुख और पीड़ा में एकजुट रहे।

इसे भी पढ़ें: ICAI का बड़ा फैसला, भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते स्थगित किए महत्वपूर्ण एग्जाम

मंत्रालय ने घटना पर नेपाल की पिछली प्रतिक्रिया को भी याद करते हुए कहा, यह याद किया जा सकता है कि नेपाल ने सभी प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ अपने दृढ़ रुख के अनुरूप, बर्बर आतंकवादी हमले की तुरंत और स्पष्ट रूप से निंदा की थी। इससे पहले गुरुवार को नेपाल सरकार की प्रतिक्रिया से कुछ घंटे पहले, सीपीएन-माओवादी केंद्र के उप महासचिव जनार्दन शर्मा ने भारत के आतंकवाद विरोधी अभियान का सार्वजनिक रूप से समर्थन किया था। 

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi 

प्रमुख खबरें

Team India में 15 साल के Vaibhav Sooryavanshi की एंट्री, Gavaskar बोले- Sanju को बाहर करो

Malviya Nagar Fire: शेफ की एक गलती बनी 21 लोगों का काल, Main Power Cut होते ही कमरे बने मौत का चैंबर

Ohio Festival में गोलियों की तड़तड़ाहट से जश्न बना मातम, Gun Violence में 12 लोग बुरी तरह घायल

Global Market में 46% उछले दाम, भारत में भी महंगा हुआ LPG सिलेंडर, सरकार ने क्या कहा?