ओली-प्रचंड के बीच सुलह कराने के लिए नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी ने बुलाई अहम बैठक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2020

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के बीच चल रही खींचतान को समाप्त करने के लिए सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की सर्वोच्च संस्था की शनिवार को बैठक हुई। ओली के प्रेस सलाहकार सूर्य थापा के अनुसार बालुवाटार स्थित प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर नौ सदस्यीय केंद्रीय सचिवालय की बैठक अपराह्न लगभग तीन बजकर पंद्रह मिनट पर शुरू हुई। माना जा रहा है कि इस बैठक में उन मुद्दों पर चर्चा होगी जिन्हें रविवार को होने वाली स्थायी समिति की बैठक में पेश किया जाना है। हाल के सप्ताहों में स्थायी समिति की बैठक पांच बार स्थगित की जा चुकी है। पार्टी के भीतर कलह को समाप्त करने के लिए ओली और प्रतिद्वंद्वी गुट की अगुवाई कर रहे प्रचंड को बातचीत के लिए और समय देने के वास्ते स्थायी समिति की बैठक रविवार तक के लिए स्थगित कर दी गई थी।

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस