Nepal Earthquake: झारखंड में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये, कोई हताहत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2023

नेपाल में शुक्रवार रात को आए 6.4 तीव्रता वाले भूकंप के झटके झारखंड के कई जिलों में महसूस किये गये। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘नेपाल में आए भूकंप के कारण झारखंड में हल्के झटके महसूस किये गये।’’ राष्ट्रीय भूकंप केंद्र ने कहा कि नेपाल में आये भूकंप का केंद्र अयोध्या से लगभग 227 किलोमीटर उत्तर और काठमांडू से 331 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में था। इसके पहले 31 अक्टूबर को भी झारखंड में 3.7 तीव्रता वाले भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये थे।

प्रमुख खबरें

महिला विरोधी बयान पर घिरे Pappu Yadav ने मांगी माफी, बोले- बहनों से Sorry, नेताओं से नहीं।

National Panchayati Raj Day: क्यों खास है 24 अप्रैल? Grassroots Democracy की नींव इसी दिन रखी गई थी

Mumbai के ऑटो-टैक्सी Drivers को अब लेनी होगी Marathi की क्लास, सरकार Trade Unions से करेगी बात

Ending Explained | Stranger Things: Tales From 85 का अंत: कैसे इलेवन ने Queen को हराकर हॉकिन्स को फिर से बचाया?