नेपाल ने 18 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को 31 मई तक किया स्थगित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2020

काठमांडू। नेपाल ने घातक कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बुधवार को देशव्यापी लॉकडाउन को 18 मई तक के लिए बढ़ा दिया और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और भारत तथा चीन जैसे पड़ोसी देशों के साथ सीमा पार गतिविधियों को 31 मई तक के लिए स्थगित कर दिया है। सरकारी ‘नेपाल टेलीविजन’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के बालुवाटर स्थित आवास पर हुई कैबिनेट की बैठक में ये निर्णय लिए गए। कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने 24 मार्च को पहली बार लॉकडाउन लगाया था। वर्तमान में जारी लॉकडाउन गुरुवार को समाप्त होने वाला था। सरकार ने चौथी बार लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि बैठक में 31 मई तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और भारत और चीन जैसे पड़ोसी देशों के साथ सीमा पार से होने वाली गतिविधियों को स्थगित करने का फैसला किया गया। सरकार ने कहा कि वह काठमांडू घाटी में लोगों की आवाजाही को प्रतिबंधित करेगा ताकि कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश लगाया जा सके। वर्तमान में जारी लॉकडाउन के बावजूद, देश के विभिन्न हिस्सों से सैकड़ों लोग घाटी में आ रहे हैं। नेपाल में मंगलवार को कोरोना वायरस के सात नए मामलों की पुष्टि की गई, जिससे हिमालयी राष्ट्र में संक्रमण की संख्या 82 हो गई। देश में अब तक कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई है।

इसे भी देखें : Muslim देशों से India के संबंध खराब कराने की Pakistan की चाल का खुलासा 

प्रमुख खबरें

शारदीय Navratri 2026: मां शैलपुत्री की पूजा आज, दोपहर में 12:01 बजे से अभिजीत मुहूर्त

अमेरिका के PERM कार्यक्रम निलंबन का Infosys के कामकाज पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन दीये में डालें ये 9 चीजें, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा

National Steel Policy 2047: केंद्र ने जारी किया ड्राफ्ट, 60.4 करोड़ टन उत्पादन का लक्ष्य