भारत से सटे नेपाल के सुनसरी जिले में सांप्रदायिक हिंसा के बाद अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया कर्फ्यू

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 29, 2026

(शिरिष बी प्रधान) काठमांडू, 29 जुलाई भारत से सटे नेपाल के सुनहरी जिले के कुछ हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद लगाए गए कर्फ्यू की मियाद अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दी गई है। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई अन्य लोग घायल हो गए थे। इस बीच, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने सांप्रदायिक हिंसा पर दुख व्यक्त किया है।

स्थानीय प्रशासन ने मंगलवार रात नौ बजे एक नयी अधिसूचना जारी कर बताया कि जिले में कर्फ्यू के आदेश पहले की पांच जगहों से बढ़ाकर छह इलाकों में लागू कर दिए गए हैं। आदेश के मुताबिक कर्फ्यू इटहरी सब-मेट्रोपॉलिटन सिटी के वार्ड नंबर 16 और 17 में आने वाले पूर्वी-पश्चिमी राजमार्ग पर, रामधुनी नगरपालिका के वार्ड नंबर-1 और 5 के अंतर्गत पूर्वी-पश्चिमी राजमार्ग पर, और इनारुवा नगरपालिका, दुहाबी नगरपालिका, भोक्राहा नरसिंह गांवपालिक, कोसी गांवपालिका, गढ़ी गांवपालिका, देवानगुंज गांवपालिका, हरिहर गांवपालिका और बरजू गांवपालिका के पूरे इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। दक्षिण-पूर्वी नेपाल में भारत के बिहार राज्य की सीमा पर स्थित सुनसरी, दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण परागमन और व्यापारिक गलियारा है।

प्रमुख खबरें

2 करोड़ से 200 करोड़ तक का सफर, Hanuman Ansh की सफलता को निर्माता Anupriya Nagar ने बताया चमत्कार

Junior Asia Cup में भारतीय महिला हॉकी टीम चैंपियन, चीन को 1-0 से हराया

ब्रिक्स समिट के बीच अखिलेश यादव का तीखा प्रहार, बोले- सवाल पूछने की आजादी के बिना Vikasit Bharat संभव नहीं

Bijapur Eklavya School में 14 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी शिक्षक पर POCSO केस