Nepal Flood: 26 अगस्त की आपदा के बाद 2,465 लापता लोगों की आधिकारिक सूची जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 07, 2026

(शिरीष बी प्रधान) काठमांडू, सात नवंबर नेपाल ने शनिवार को 32 जिलों के 2,294 नागरिकों और सात देशों के 171 विदेशी नागरिकों का विवरण जारी किया, जो 26 अगस्त को देश में आई भीषण बाढ़ के बाद से लापता हैं। नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, यह कदम सरकार द्वारा भोटेकोशी-त्रिशूली बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए गए 40 दिवसीय खोज और बचाव अभियान को समाप्त करने के एक महीने बाद उठाया गया है। बाढ़ में कम से कम 1,455 लोगों की मौत हो गई और 5,285 लोग लापता हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि इस सूची में केवल उन्हीं लोगों के नाम शामिल हैं, जिनके लापता होने की पुष्टि संबंधित जिला आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन समितियों द्वारा की गई है। शनिवार की सूची में शामिल नहीं किए गए शेष लापता लोगों के बारे में फिलहाल कोई और जानकारी उपलब्ध नहीं है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अनुरोध किया है कि यदि लापता लोगों की सूची में शामिल कोई व्यक्ति जीवित मिलता है या उसका पता चल जाता है, तो वह व्यक्ति या उसके करीबी परिवार के सदस्य सात दिन के भीतर अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Ayodhya Deepotsav में 56 घाटों पर जले 36 लाख से ज्यादा दीये, बना भव्य नजारा

ठाणे में Maharashtra ATS ने 13 लाख के इनामी Naxalite संजय यादव को दबोचा

Ayodhya Deepotsav में बोले उपराष्ट्रपति CP Radhakrishnan, राम के आदर्शों पर चल रहे PM Modi और योगी

भजनलाल शर्मा के बयान पर भड़के Ashok Gehlot, सबूत देने या माफी मांगने की दी चुनौती