Nepal Flood से मरने वालों का आंकड़ा 1357 पहुंचा, NDRRMA का सर्च ऑपरेशन जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 08, 2026

(शिरीष बी प्रधान) काठमांडू, आठ सितंबर नेपाल में अचानक आयी विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित इलाकों से और शव बरामद किए जाने के बाद मंगलवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 1,357 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) ने बताया कि बचाव दल अब भी 5,326 लोगों की तलाश कर रहे हैं जबकि अब तक 13,583 लोगों को बचाया जा चुका है।

इसी तरह, रसुवा से 169, गोरखा से 75, धादिंग से 70 और तनहूं से 38 शव बरामद किए गए हैं। एनडीआरआरएमए के मुताबिक सोमवार तक केवल 102 शवों की पहचान की गई और उन्हें उनके परिवारों को सौंपा गया। चीनी मीडिया की खबरों के मुताबिक इस आपदा से चीन नियंत्रित तिब्बत में भी कम से कम 43 लोगों की मौत हुई है, जबकि 500 से अधिक लोग अब भी लापता हैं।

एनडीआरआरएमए के अनुसार, सोमवार तक रासुवा, नुवाकोट और धादिंग में सरकार द्वारा संचालित आश्रय शिविरों में करीब 3,500 लोग रह रहे थे। लेकिन बाढ़ से बेघर हुए कई अन्य लोगों ने जहां भी जगह मिली, वहां शरण ली है जिनमें स्कूल, मंदिर, मठ, खाली कार्यालय की इमारतें, सामुदायिक इमारतें और जंगलों में लगाए गए तंबू शामिल हैं। बाढ़ प्रभावित जिलों में जल विद्युत परियोजनाओं पर भी बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाए जा रहे हैं और आशंका है कि इन परियोजनाओं की भूमिगत सुरंगों में करीब 121 लोग फंसे हो सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने BDPL की अपील खारिज की, Peerless विवाद का हुआ पटाक्षेप

महिपाल ढांडा को ‘जाट समाज पर कलंक’ बताना ओछी और संकीर्ण राजनीति: शमशेर खरक

BRICS Summit: Delhi में बड़ा ट्रैफिक बदलाव, 11-13 सितंबर को रहेंगे ये नए नियम

CPRI के पूर्व संयुक्त निदेशक पर CBI का शिकंजा, 3.77 करोड़ रुपये की DA Case में FIR दर्ज