Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 20, 2026

नेपाल में भीषण बाढ़ के करीब चार सप्ताह बाद भी करीब 6,000 लापता लोगों की तलाश जारी है। बाढ़ में 1,400 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल के कस्बों और गांवों में भारी तबाही मचाई।

रसुवा में अपर त्रिशूली-1 जलविद्युत परियोजना की एक सुरंग से बचावकर्मियों ने 17 शव बरामद किए हैं। नेपाली सेना के अनुसार, ये शव लोहे की जाली में फंसे हुए थे और कीचड़ में दबे थे। उन्हें निकालने के लिए बचावकर्मियों ने ग्राइंडर, गैस कटर और रोटरी उपकरणों का इस्तेमाल किया।

इस महीने की शुरुआत में, नेपाल सेना के एक फ़ील्ड कमांडर ने कहा कि मलबे की मात्रा और हालत को देखते हुए, प्रभावित कुछ सुरंगों से मलबा हटाने में तीन से चार महीने लग सकते हैं। इस आपदा के कारण प्रभावित क्षेत्र के बड़े हिस्से में सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त होने से लोगों को अब भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक करीब 1,300 शवों के डीएनए नमूने लेने के बाद उन्हें अस्थायी रूप से दफना दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Stephen Fleming का बड़ा विजन, 2030 तक England को बनाना चाहते हैं No 1 Test Team

Marathwada में सूखा घोषित करने की मांग, Rohit Pawar बोले- किसानों को मिले 50 हजार रुपये

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John

IIT Bombay छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी प्रोफेसर को Crime Branch कर सकती है तलब