Nepal Floods के कारण असम के 10 लोग लापता, ASDMA ने जिलों से जुटाई जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 29, 2026

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद से असम के 10 लोगों के लापता होने की सूचना है। एक आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने बताया कि लापता लोगों में से तीन-तीन कामरूप (मेट्रो) और कर्बी आंगलोंग से, दो नलबाड़ी से तथा एक-एक गोलाघाट और होजाई जिलों से हैं।

एएसडीएमए बुलेटिन में कहा गया है कि लापता लोगों में कामरूप (मेट्रो) के गुवाहाटी निवासी डॉ. दीपाली सरकार, पंकज नियोग और मानस कुमार घोष; कर्बी आंगलोंग से ऋतुपर्णो ब्रह्मा, मोंत्री बसुमतारी और सोमेश्वर नर्ज़ारी; नलबाड़ी से अरुण नाथ और डॉ. तीर्थ चालिहा; गोलाघाट से राहुल दैमारी और होजाई से शतदल नाथ शामिल हैं। राज्य सरकार ने नयी दिल्ली स्थित असम भवन में बाढ़ से संबंधित एक आपातकालीन हेल्प डेस्क स्थापित किया है और हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। बुधवार को रसुवा और मध्य नेपाल के अन्य हिस्सों में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई।

इससे लोगों की जान जाने के साथ ही बस्तियों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत ढांचे को व्यापक नुकसान पहुंचा है। मध्य नेपाल में और शव बरामद होने के बाद अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 626 हो गई है जबकि आपदा के बाद करीब 2,000 लोग अब भी लापता हैं।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant को R Ashwin की कड़ी नसीहत: जिम्मेदारी दिखाओ, खत्म करो ये Attitude

Women T20 Asia Cup में Thailand से भिड़ेगी भारतीय टीम, लय हासिल करने का लक्ष्य

Jammu and Kashmir के राजौरी में LoC पर मंडराए 3 पाकिस्तानी ड्रोन, सेना की जवाबी कार्रवाई से भागे वापस, सर्च ऑपरेशन शुरू

CM Vijay का Puzhal Jail में Surprise Visit, कैदियों के कल्याण व सुविधाओं का लिया जायजा