जिंदा हैं नेपाल के पूर्व पीएम खनाल की पत्‍नी, प्रदर्शनकारियों ने बुरी तरह पीटकर घर में लगाई थी आग

By अभिनय आकाश | Sep 11, 2025

पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल की पत्नी राज्यलक्ष्मी चित्रकार जीवित हैं। पहले खबर थी कि उनकी मौत हो गई है। देश में मृतक संख्या 30 पहुंच गई है। विरोध प्रदर्शनों में घायलों की संख्या बढ़कर 1,033 हो गई है। नेपाल के 6-7 कैबिनेट मंत्रियों, कई मेयर, सभासद और जनप्रतिनिधियों ने भारत में रिश्तेदारों के घर शरण ली है। कई मंत्रियों-नेताओं के घरों पर आगजनी और तोड़फोड़ हुई हैं। आंदोलनकारी इन्हें तलाश रहे हैं। गौरतलब है कि नेपाल में प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खनल के घर में आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने जब पूर्व पीएम के घर में आग लगाई तो खनल की पत्नी, राज्यलक्ष्मी चित्रकार, अंदर मौजूद थीं। उन्हें गंभीर रूप से जलने के बाद कीर्तिपुर बर्न अस्पताल ले जाया गया। 

प्रमुख खबरें

कीमतें 8% तक बढ़ने के बावजूद Consumer Appliances कंपनियों को त्योहारी बिक्री में डबल डिजिट ग्रोथ की आस

छात्र खुदकुशी रोकने को University परिसरों के ढांचे में वैश्विक स्तर पर हुए हैं बदलाव

Bahraich Court ने 1994 के तिहरे हत्याकांड में पांच मुजरिमों को सुनाई उम्रकैद की सजा

UP Export दो लाख करोड़ के पार, CM Yogi बोले देश का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बना