Nepal Gen Z Protest इस वजह से नहीं थम रहा, क्या है डिमांड ऑफ यूथ?

By अभिनय आकाश | Sep 10, 2025

नेपाल में जेन जी (Gen Z) प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई से उनका गुस्सा और बढ़ गया। इसकी जद में संसद, राष्ट्रपति भवन से लेकर नेताओं के घर और पार्टियों के दफ्तर तक आ गए। गुस्से की आग ऐसी भड़की की प्रदर्शनकारी संसद में घुस गए और उसे आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारी संसद से कुर्सी-टेबल साथ लूटकर ले गए। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व पीएम झलनाख खनाल के घर में आग लगा दी। पीएम केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बावजूद भी प्रदर्शन और उग्र होता जा रहा है। कई जगह से आगजनी की खबरें आ रही हैं। इससे लग रहा है कि सवाल सिर्फ सोशल मीडिया बैन, या फिर प्रधानमंत्री ओली के इस्तीफे तक का नहीं था। सवाल कुछ और ही है। 

सुदान ने वीडियो जारी करते  हुए कहा था कि नेपाल के हर नौजवान को कहना चाहता हूं कि यहां सब जेन जेड हैं। अगर खुदा न खास्ता कुछ भी होता है। किसी वालंटियर के साथ कुछ भी होता है तो ये नेपाल सरकारी की जिम्मेदारी होगी। ये आंदोलन चलता रहेगा। 

इसे भी पढ़ें: भूपेंद्र पटेल ने केंद्र से नेपाल में फंसे गुजरातियों की मदद करने का अनुरोध किया

वीडियो जारी कर रखी मांगें

प्रधानमंत्री केपी ओली को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने हमारे काफी भाइयों और बहनों को मार डाला है। इसलिए इस सरकार के पास सरकार में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

सरकार से जुड़े सभी प्रांतीय मंत्रियों को भी तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। 

हमारे भाइयों को गोली किसने मारी? नीचे से लेकर ऊपर तक हर कोई जिम्मेदार है। इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

नेपाल युवाओं की एक अंतरिम सरकार का गठन किया जाए। 

प्रमुख खबरें

Kotak Bank में Ashok Vaswani का दौर खत्म, नए CEO के सामने निवेशकों के भरोसे की सबसे बड़ी चुनौती

Yasin Malik पर कसा शिकंजा: 36 साल पुराने Sarla Bhat रेप-मर्डर केस में JKLF चीफ पर चार्जशीट

1 जुलाई से बड़ी राहत! Petrol-Diesel की बिक्री पर लगी पाबंदियां हटाएगी सरकार, सुधरेगी सप्लाई

AI Investment पर दुनिया के सबसे बड़े बैंक की चेतावनी, Global Economy पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा