भारत सीमा से लगे नेपाल के सुनसरी जिले में सांप्रदायिक तनाव के बाद अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 29, 2026

(शिरीष बी प्रधान) काठमांडू, 28 जुलाई भारत से लगे नेपाल के पूर्वी सुनसरी जिले के कुछ हिस्सों में मंगलवार को कर्फ्यू को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया गया। जिले में रविवार को हुई सांप्रदायिक हिंसा में एक व्यक्ति की मौत के बाद तनाव बना हुआ है। सुनसरी जिला प्रशासन कार्यालय (डीएओ) ने बताया कि कोशी प्रांत के सुनसरी जिले के कई इलाकों में मंगलवार को सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक कर्फ्यू और निषेधाज्ञा लागू रही।

इसके बाद दोपहर तीन बजे से वहां फिर से कर्फ्यू लागू कर दिया गया, जो अगले आदेश तक जारी रहेगा। सुनसरी जिले के हरिनगरा बाजार, भुटाहा बाजार, कप्तानगंज बाजार, घुस्की बाजार और देवानगंज बाजार में सोमवार सुबह से ही कर्फ्यू और निषेधाज्ञा लागू है। जिले में प्रतिबंध सोमवार को पहली बार लगाए गए थे, जब रविवार को कप्तानगंज क्षेत्र में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी।

पुलिस के मुताबिक, दो धार्मिक समुदायों के जश्न के दौरान हुए विवाद के बाद आपस में भिड़े समूहों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सुरक्षाकर्मियों समेत 12 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने एक बयान जारी कर सभी संबंधित पक्षों से शांति, सामाजिक सद्भाव और सहिष्णुता बनाए रखने की अपील की।

प्रमुख खबरें

Dollar के मुकाबले Rupee 30 पैसे गिरकर 95.84 के स्तर पर खुला

Meta Child Safety India | सुरक्षा से नो कॉम्प्रोमाइज, Meta अब सुरक्षा एजेंसियों से साझा करेगा बच्चों के यौन शोषण का डेटा, सरकार की चेतावनी के बाद फैसला

Bihar Flood से 50 लाख लोग प्रभावित, Mallikarjun Kharge और Rahul Gandhi ने राहत कार्य में जुटने की अपील की

दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन प्रोसेस में बड़ी चूक! एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस, गृह मंत्रालय ने बुलाई हाई-लेवल बैठक