नेपाल-भारत शुक्रवार से संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2022

भारत और नेपाल दोनों देशों की सेनाओं के बीच दोस्ताना संबंध को और मजबूत करने के लिए शुक्रवार से 16वां संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘सूर्य किरण’ का आयोजन करेंगे। नेपाल-भारत सीमा के पास रूपनदेही के सालझंडी में होने वाले सैन्य अभ्यास में भाग लेने के लिए भारतीय सेना का एक दल बुधवार को नेपाल पहुंचा। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘भारतीय सेना का दल 16वें भारत-नेपाल सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण’ में हिस्सा लेने के लिए आज नेपाल के सालझंडी पहुंचा। यह अभ्यास पेशेवर अनुभवों को आपस में साझा करने और दोनों देशों की सेनाओं के बीच दोस्ती को मजबूत बनाने के लिहाज से एक प्रतिमान है।’’

इस तरह के अभ्यास के दौरान, दोनों देशों की सेनाओं को अनुभव और कौशल साझा करने का अवसर मिलेगा, जो पेशेवर दक्षता बढ़ाने में मदद करता है। भारतीय सेनाध्यक्ष मनोज पांडे ने गत सितंबर में नेपाल की यात्रा की थी। इस यात्रा के दौरान जनरल पांडे को राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने नेपाली सेना के जनरल की मानद उपाधि प्रदान करके सम्मानित किया था। नेपाल और भारत के बीच 1850 किलोमीटर लंबी सीमा है जो सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से होकर गुजरती है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court में वकीलों ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना, EC विरोध पर पुलिस एक्शन पर जताया रोष

JNU Sexual Harassment केस में घिरे Congress MP, BJP ने President Murmu से की निलंबन की मांग

Ladakh की 28 जगहों के मानकीकृत नामों पर China ने जताया ऐतराज, बताया अवैध

Navratri Vrat में बनाएं मलाईदार Makhana Kheer, शकरकंद से मिलेगा खास स्वाद