राष्ट्रीय चुनावों के लिए तैयार हो रहा है नेपाल, अंतरिम प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संबोधन में क्या कहा?

By अभिनय आकाश | Dec 20, 2025

नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने अगले साल मार्च में होने वाले चुनावों को टालने के प्रयासों के दावों को खारिज कर दिया है। चुनावों के बाद समाप्त होने वाले अपने छह महीने के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए, कार्की ने दोहराया कि चुनाव निर्धारित तिथि पर ही होंगे और सरकार इसके लिए काम कर रही है। जारी एक रिकॉर्ड किए गए संबोधन में नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री ने मार्च में होने वाले चुनावों को देश को स्थिरता प्रदान करने और एक नए युग की शुरुआत करने का एकमात्र निश्चित तरीका बताया। कुछ लोगों के मन में जिज्ञासा और असमंजस है। वे लोग पूछ रहे हैं, 'क्या देश सचमुच चुनाव की ओर बढ़ रहा है? क्या सरकार शांति और सुरक्षा की गारंटी दे सकती है?

इसे भी पढ़ें: Nepal के मनांग जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये

आगे उन्होंने कहा, सरकार ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा के मामले में हमने कोई कसर नहीं छोड़ी है। एकीकृत चुनाव सुरक्षा योजना' को मंजूरी मिल चुकी है और नेपाल सेना की तैनाती सुनिश्चित कर ली गई है। सितंबर में हुए जनरेशन जेड के विद्रोह के बाद केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई थी, जिसके बाद कार्की प्रधानमंत्री बने। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने अंतरिम सरकार का गठन किया और उन्हें छह महीने के भीतर विधानसभा चुनाव कराने का आदेश दिया गया।

प्रमुख खबरें

Offbeat Destinations for Monsoon: भीड़भाड़ से दूर सुकून की तलाश? Meghalaya और Arunachal के इन गांवों में लें आनंद

Sansad Diary: राम मंदिर से लेकर छात्रों के मुद्दे तक, दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा लगातार जारी

CM Bhupendra Patel का बड़ा फैसला: Gujarat में आदिवासियों के Organ Transplant के लिए 2 करोड़ का फंड जारी

Akanksha Chaudhary ने Shreya Kalra के किसिंग दावों पर रखी अपनी राय