नेपाल के पोखरा में चोरी और लूटपाट के आरोप में दो भारतीयों समेत नौ गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 19, 2026

नेपाल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पोखरा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी और लूटपाट की वारदातों में शामिल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस कार्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ये गिरफ्तारियां गंडकी प्रांत के कास्की जिले में की गई हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में दो भारतीय और दो चीनी नागरिकों के साथ पांच नेपाली नागरिक भी शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में सामान बरामद किया है जिसमें नौ मोबाइल फोन, एक स्मार्टवॉच और एक लैपटॉप शामिल है। इसके अलावा उनके पास से करीब 1.394 तोला यानी लगभग 16.26 ग्राम सोने के आभूषण भी मिले हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ चोरी एवं डकैती निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

Team India में ओपनर्स का दबदबा, Shreyas Iyer बोले- Vaibhav Sooryavanshi को प्रोसेस पर रखना होगा भरोसा

Asian Para Games में Praveen Kumar ने जीता Gold Medal, Bunty को मिला Silver

यात्रा की योजना में AI की अत्यधिक व्याख्या से घटता है यात्रियों का भरोसा, शोध में खुलासा

गोलीबारी की घटना के बीच Tiger Shroff की टीम की कड़ी चेतावनी, फर्जी AI वीडियो और मनगढ़ंत खबरों से दूर रहने की अपील