किशनगंज बॉर्डर पर नेपाल पुलिस ने भारतीय युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2020

किशनगंज। बिहार के किशनगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा पर ’नो मैन्स लैंड’ में नेपाल पुलिस द्वारा की गयी गोलीबारी में एक भारतीय नागरिक घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने रविवार को बताया कि घायल व्यक्ति का नाम जितेंद्र कुमार सिंह (25) है जो किशनगंज जिले के फतेहपुर थाना अंतर्गत माफिया टोला गांव का निवासी है। यह घटना शनिवार देर शाम करीब 9:30 बजे की है। उस वक्त भारत-नेपाल सीमा पर पिलर नंबर 152 के पास जितेंद्र तीन अन्य लोगों के साथ अपने मवेशियों को लाने जा रहा था। सूत्रों ने बताया कि जितेंद्र के बाएं हाथ में गोली लगी है, और उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पूर्णिया रेफर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्थानीय पुलिस और सशस्त्र सीमा बल :एसएसबी: द्वारा मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से प्राप्त जानकारी के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपने मवेशियों को देखने गए थे, उनके बीच हुए विवाद के बाद यह घटना घटी। 

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी