कोरोना वायरस का असर: भारत-नेपाल सीमा एक सप्ताह के लिए पूरी तरह से सील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2020

काठमांडू। नेपाल ने कोरोना वायरस के चलते भारत और चीन से लगती अपनी सीमाएं सोमवार से एक सप्ताह के लिए बंद कर दी हैं। देश के वित्त मंत्री युवराज खाटीवाडा ने रविवार रात संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इन देशों (भारत और चीन) से सामान की आपूर्ति रोजाना की तरह होती रहेगी। उन्होंने बताया कि सीमा पार लोगों के आवागमन पर 29 मार्च की मध्यरात्रि तक रोक लगा दी गई है।

खाटीवाडा ने कहा, ‘‘सरकार ने दक्षिणी और उत्तरी दोनों सीमाओं को सील करने का फैसला किया है क्योंकि समूचे दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्वी एशिया कोरोना वायरस की महामारी से प्रभावित हैं। लोगों के सीमा पार आवागमन से नेपाल में बीमारी फैलने का बड़ा जोखिम है।’’ अधिकारियों ने बताया कि नेपाल के गृह मंत्री राम बहादुर थापा ने सीमा बंद करने के मुद्दे पर रविवार को भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा से चर्चा की। दोनों पक्ष कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सहयोग करने पर सहमत हो गए।

प्रमुख खबरें

International Youth Day 2026: युवा शक्ति को मिले दिशा, सपनों को मिले उड़ान

WTC के लिए अहम India Series: Sri Lanka ने घोषित की 16 सदस्यीय टीम, क्या देगा कड़ी टक्कर?

छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर हर सवाल का संसद में दूंगा जवाब..., Lok Sabha स्पीकर को Amit Shah का पत्र

Vikram Sarabhai Birth Anniversary: Dr Vikram Sarabhai ने कैसे रखा भारत के Space Program का आधार, जानिए रोचक तथ्य