नेपाली महिलाओं ने एवरेस्ट पर जलवायु परिवर्तन अभियान शुरू किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2022

 काठमांडू| नेपाल की विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी 40 महिलाओं के एक दल ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एवरेस्ट के आधार शिविर के निकट कालापत्थर पहुंचकर जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग को लेकर संदेश दिया।

जलवायु न्याय के लिये आयोजित अभियान मिशन कालापत्थर 10 सूत्रीय घोषणा पत्र के साथ समाप्त हो गया। यह नेपाल के उत्तरपूर्वी क्षेत्र का सबसे दर्शनीय स्थल है, जहां से माउंट एवरेस्ट को बहुत करीब से देखा जा सकता है।

आयोजकों की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि न्यायमूर्ति, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के इस दल ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के सिलसिले में विशेष कार्यक्रम के तहत काठमांडू से 13 दिवसीय यात्रा शुरू की थी, जो माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में 5,545 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कालापत्थर पहुंचने के साथ ही समाप्त हो गई। यात्रा का आयोजन साथ साथाई द्वारा किया गया, जो एक नागरिक समाज संगठन है। इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन की वकालत करना और विशेष रूप से महिलाओं के जीवन पर इसके प्रभावों की ओर ध्यान दिलाना है। अभियान को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय और अन्य कई संगठनों का समर्थन हासिल है।

घोषणापत्र में जलवायु परिवर्तन शमन और अनुकूलन प्रयासों में महिलाओं की भूमिका को परिभाषित करने और मानव स्वास्थ्य प्रणाली के स्थायी प्रबंधन के लिए सर्वोत्तम प्रयासों का आह्वान किया गया है। इस अभियान का विषय जलवायु परिवर्तन न्याय के लिए एकजुट महिलाएं है।

प्रमुख खबरें

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष

Ashish Limaye का कमाल: साधारण परिवार से आकर एशियाई गोल्ड जीतकर भारत को दी नई पहचान, घुड़सवारी का बढ़ा क्रेज़

Hardik Pandya का दोहरा अवतार: मैदान पर धमाकेदार वापसी, बाहर भी दिखाया संयम

Vijay Hazare Trophy में 14 साल के वैभव की बिजली जैसी पारी: 84 गेंदों में 190 रन, तोड़ डाले कई बड़े रिकॉर्ड