नेपाली पर्वतारोही ने 25वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर बनाया रिकॉर्ड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2021

काठमांडू। नेपाल के 52 वर्षीय पर्वतारोही ने शुक्रवार को 25वीं बार दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में कामयाबी हासिल की। उन्होंने माउंट एवरेस्ट पर सबसे अधिक बार चढ़ने के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पर्वतारोहण के इस अभियान का आयोजन करने वाले ‘सेवन समिट ट्रेक्स’ के अध्यक्ष मिंगमा शेरपा ने कहा कि कामी रीता शेरपा ने 11 अन्य शेरपा का नेतृत्व करते हुए इस अभियान की शुरुआत की। यह दल शुक्रवार शाम को सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट पर पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें: एक्ट्रेस कंगना रनौत हुई कोरोना वायरस से संक्रमित, इंस्टाग्राम पर शेयर की जानकारी

कामी 2019 में 24वीं बार माउंट एवरेस्ट पर पहुंचे थे। 2019 में उन्होंने एक महीने में ही दो बार माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने की कामयाबी हासिल की थी। कामी ने मई 1994 को पहली बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की। 1994 से 2021 के बीच वह 25 बार माउंट एवरेस्ट पर पहुंचे। उन्होंने के2 और माउंट ल्होत्से पर एक-एक बार, माउंट मनासलु पर तीन बार और माउंट चो ओयु पर आठ बार चढ़ाई की है।

प्रमुख खबरें

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, ऋषभ पंत पर लगा आईपीएल में एक मैच के लिए बैन

Ramayana Legal Trouble | कानूनी मुसीबत में फंसी रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर रामायण, अब सारी उम्मीदें यश पर टिकी हैं

Deepika Padukone: फैंस के कैमरे पर हाथ मारने वाली दीपिका पादुकोण का वीडियो डिलीट हुआ, भड़क गए थे सोशल मीडिया यूजर्स

Noida में आपस में टकराए दो वाहनों में लगी भीषण आग, गाड़ियों में रखा सामान जलकर राख